BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<     KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 5:09 pm
NEWS : रात्रि चौपाल की शिकायत पर सख्त कार्रवाई, कपासन के पटवारी निलंबित, चार्जशीट जारी, विद्युत कनेक्शन मामले में अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही पाए जाने पर गिरी गाज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए तहसील कपासन के एक पटवारी को निलंबित कर दिया है तथा उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत चार्जशीट भी जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को जिला कलेक्टर द्वारा उपखण्ड कार्यालय कपासन के निरीक्षण एवं ग्राम पंचायत निंबाहेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान गोवर्धनपुरा निवासी एक परिवादी ने लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में पटवार हल्का करजाली के पटवारी पर विद्युत कनेक्शन स्थानांतरण से संबंधित कार्य में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए थे।

इसके अतिरिक्त निंबाहेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान भी संबंधित परिवार द्वारा यही शिकायत दोहराई गई, जिस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी, कपासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत चार्जशीट जारी की गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE