BREAKING NEWS
KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<     KHABAR : पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर बामनिया माताजी धाम में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को.. <<     BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 6:17 pm
KHABAR : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने किया किलकारी अभियान 2.0 का शुभारंभ, कुपोषित बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार, मिलेगा नया जीवन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले के कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अमलतास अस्पताल में श्किलकारी अभियान 2.0 का शुभारम्‍भ किया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा शुरू किया गया श्किलकारी अभियान 2.0  जिले के कुपोषित बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के तहत गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को अमलतास अस्पताल में 14 दिनों तक भर्ती कर उनका पूरा इलाज मुफ्त में किया जाएगा। चिह्नित बच्चों की गहन जांच (स्क्रीनिंग) की जा रही है ताकि उन्हें सही उपचार मिल सके।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अमलतास अस्पताल में भर्ती बच्चों की माताओं से उनके खान-पान और स्वास्थ्य पर चर्चा की और उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में समझाया। उन्‍होंने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती बच्चों का समय पर पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने माताओं को आश्वस्त किया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आयेगी। कलेक्टर सिंह कहा कि इलाज पूरा होने के बाद ही आप घर जाएं, उससे पहले नहीं। कलेक्‍टर सिंह ने चिकित्सकों को बच्चों को समय-समय पर लगने वाले सभी टीके लगवाने के निर्देश दिए।

अभियान के तहत अमलतास हॉस्पिटल में 242 बच्चों की स्क्रीनिंग की जाकर 72 बच्चे भर्ती करवाए गए हैं। इसी प्रकार जिले की एनआरसी में सोनकच्छ 31, देवास 08, टोंकखुर्द 13, कन्नौंद 50, खातेगांव 13 एवं बागली 38 बच्चे भर्ती करवाए गए हैं। अभियान में बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं के स्वास्थ्य और पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तैयार करने और बच्चों की देखभाल से जुड़ी शिक्षा दी जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा अमलतास चिकित्सालय संयुक्‍त रूप से कार्य कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE