BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<     KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 6:33 pm
BIG REPORT : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में नीमच जिला अव्वल, 109 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 6221 गर्भवती-धात्री महिलाओं का पंजीयन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 109 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।

योजना का परिचय-
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वर्ष 2017 में प्रारंभ की गई थी। योजना के अंतर्गत प्रथम प्रसव पर महिलाओं को 5,000 रुपये दो किश्तों में तथा द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म होने की स्थिति में 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

वर्ष 2025-26 की उपलब्धि-
जिले को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5,704 नवीन पंजीयन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 6,221 महिलाओं का पंजीयन कर 109 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।

परियोजनावार उपलब्धि-
मनासा: 1,526 महिलाएं
नीमच ग्रामीण: 1,394 महिलाएं
जावद: 1,061 महिलाएं
रतनगढ़: 778 महिलाएं
रामपुरा: 767 महिलाएं
नीमच शहरी: 695 महिलाएं
कुल: 6,221 महिलाएं

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा शेष पात्र महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE