BREAKING NEWS
KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<     KHABAR : पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर बामनिया माताजी धाम में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को.. <<     BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 6:51 pm
KHABAR : बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, टैक्सी किराए निर्धारित, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर जिला के बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें परिवहन के नाम पर मनमानी वसूली का सामना नहीं करना पड़ेगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा टैक्सी के किराए निर्धारित कर दिए गए हैं जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सस्ती सुविधा मिल सकेगी।निर्धारित दरों के अनुसार, टावर तक का किराया 10 रुपये, डुडियागंज स्टेशन तक 15 रुपये और खजुराहो रेलवे स्टेशन तक 40 रुपये तय किया गया है। महाराज ने बीती शाम सभी टैक्सी चालकों के साथ एक आवश्यक बैठक कर किराया निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में यह निर्णय लिया है कि बड़े कथा पंडाल के पास स्टैंड के रूप में एक स्थान निर्धारित कर टैक्सी चालक ऑन को प्रदान किया जाए। इस स्थान से मंदिर की दूरी महज 300 मीटर है। श्रद्धालु आसानी से बालाजी के दर्शन कर सकेगा इसके अलावा कथा पंडाल के ठीक सामने बस और कार के लिए स्थान आरक्षित किया गया है। पूरी तरह से खुले वातावरण में श्रद्धालु रहकर अपनी ज़रूरतें पूरी कर सकेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना है।


बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा बसों और कारों के लिए भी सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि टैक्सी, बस और कार स्टैंड की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही पूरे परिसर में CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे जिससे व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी। इस नई व्यवस्था से बागेश्वर धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अनुभव पहले से अधिक सुगम व सुरक्षित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE