BREAKING NEWS
KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<     KHABAR : पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर बामनिया माताजी धाम में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को.. <<     BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 7:01 pm
KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं तहसीलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं।


जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शीघ्र ही ब्लॉक स्तर पर भी जनसुनवाई प्रारंभ की जाए तथा आवेदन निराकरण की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित की जाए जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।


जनसुनवाई में पेयजल समस्या एवं हैंडपम्प संबंधी आवेदन सर्वाधिक प्राप्त होने पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हैंडपम्प सुधार, मोटर, राइजर पाइप एवं अन्य मेंटेनेंस कार्य पंचायतों द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए जाएं साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के सभी 12 इंजीनियरों को नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहने के निर्देश दिए, नल-जल योजनाओं की सतत समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश प्रदान किए गए।


सामाजिक विवादों से संबंधित आवेदनों पर कलेक्टर ने तड़वी, पटेल एवं सरपंचों को शामिल कर ग्राम स्तरीय समिति के माध्यम से विवाद समाधान की नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।


राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों की संख्या अधिक होने पर कलेक्टर ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए, उन्होंने पटवारियों को सप्ताह में एक दिन संबंधित ग्राम में रात्रि विश्राम करने तथा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए मोबाइल कोर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं आवेदक  गणपतसिंह पिता धुलाजी नायक, निवासी रंभापुर रोड टेम्पो चौराहा, मेघनगर द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर पानी निकासी का मार्ग बंद किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया।


ग्राम पंचायत ढेबर बड़ी के सरपंच एवं सचिव द्वारा काकरा डुंगरा, उण्डवा फलिया, छोटी ढेबर, ढेबर बड़ी एवं सात बिल्ली क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए नवीन हैंडपम्प खनन कराने की मांग की गई।


ग्राम ढेबरबड़ी के सरपंच द्वारा बताया गया कि नल-जल योजना अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी में लीकेज है तथा ग्राम के घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है साथ ही ट्यूबवेल में पानी नहीं होने एवं विद्युत मोटर बंद होने से ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में उचित कार्यवाही की मांग की गई।
 

आवेदिका सेलिन पति हवला कटारा, निवासी ग्राम सेमलपाड़ा तहसील थांदला द्वारा रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कराने एवं विवाद करने वालों पर कार्यवाही की मांग की गई इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार थांदला को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। 


आवेदिका बेन्दी पति रामा भाबोर द्वारा ग्राम आंबाखोदरा के होली फलिया स्थित आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य की बकाया राशि 1.50 लाख रुपये दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया इस मामले में सीईओ जनपद पंचायत झाबुआ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।


ग्राम पंचायत पारेवा, तहसील पेटलावद के ग्रामीणों द्वारा निजी भूमि पर पंचायत प्रस्ताव के बिना सामुदायिक भवन निर्माण किए जाने को रोकने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत पेटलावद को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
 

जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE