BREAKING NEWS
KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<     KHABAR : पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर बामनिया माताजी धाम में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को.. <<     BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 7:10 pm
NEWS : ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान, विधायक आक्या ने कहा- जनता से सीधा संवाद और पारदर्शी कार्यशैली भजनलाल सरकार की पहचान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने सवा दो वर्षों में जनसेवा और विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यशैली सरकार की प्रमुख पहचान बनकर उभरी है। यह बात विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ग्राम लालजी का खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सरकार के सवा दो वर्षों का कार्यकाल क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव साबित हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों की सुविधाओं में सुधार, छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण अभियान और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित एलईडी वेन (ग्राम रथ) के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। विकास अधिकारी समुंद्र सिंह ने बताया कि इस ग्राम रथ के जरिए कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी मोबाइल एलईडी वेन और प्रचार सामग्री के माध्यम से दी जा रही है।

ग्राम रथ के आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक आक्या ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी समुंद्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, सावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सुखवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन डांगी, किशन गुर्जर, प्रशासक मुकेश गुर्जर, उप सरपंच मदनसिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE