BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<     KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 7:36 pm
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में वृंदावन ग्राम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण, स्वावलंबन गतिविधियों एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में मंगलवार को वृंदावन ग्राम योजना अंतर्गत कार्ययोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में योजना के तहत चयनित ग्रामों में किए जाने वाले विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण, स्वावलंबन गतिविधियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के रायपुरिया, थांदला विधानसभा क्षेत्र के नौगांवा तथा झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुरा ग्राम को वृंदावन ग्राम के रूप में चयनित किया गया है।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने निर्देशित किया कि चयनित तीनों वृंदावन ग्रामों में चौपाल का आयोजन किया जाए, चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर आदर्श ग्राम निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी तथा ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है और ग्रामीणों के सुझावों को कार्ययोजना में शामिल किया जाए।

कलेक्टर ने वृंदावन ग्राम योजना से जुड़े सभी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करे योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रत्येक माह समीक्षा की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा के तहत गौशाला निर्माण कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि गौशालाओं के निर्माण से गौवंश के संरक्षण एवं व्यवस्थापन में सुविधा होगी तथा गौशालाओं को शासकीय अनुदान का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा इससे ग्रामीण स्तर पर पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर ने वृंदावन ग्रामों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियों का गठन किया जाए तथा डेयरी भवन स्थापना हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं इससे ग्रामीणों को रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वृंदावन ग्राम योजना अंतर्गत निर्धारित कार्ययोजना को चरणबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय -सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE