BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 7:43 pm
KHABAR : भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, नीमच में तीन दिवसीय आंदोलन, 6 मई को गैस मूल्य वृद्धि पर विरोध, 7 को शाजापुर कूच, 8 को मंडी में किसान संवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। किसानों की समस्याओं, महंगाई और कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने जिले में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसी क्रम में गांधी भवन, नीमच में शहर, ग्रामीण और जीरन ब्लॉक की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में नीमच विधानसभा प्रभारी राजीव देवड़ा की उपस्थिति और जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की अध्यक्षता में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में तीन दिवसीय आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत 6 मई को सुबह 8 से 10 बजे तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता शहर के चाय-नाश्ते के ठेलों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और रेस्टोरेंट व्यवसायियों से संवाद कर महंगाई के मुद्दे उठाएंगे।

आंदोलन के दूसरे चरण में 7 मई को जिले के कांग्रेसजन शाजापुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग चक्का जाम आंदोलन में भाग लेंगे। वहीं 8 मई को कृषि उपज मंडी, नीमच में किसानों के समर्थन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें गेहूं तौल में अनियमितताओं और फसल के कम दाम जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी और इन आंदोलनों के माध्यम से सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

संयोजकों की नियुक्ति-
शहरी क्षेत्र में गैस मूल्य वृद्धि के विरोध कार्यक्रम के लिए बृजेश सक्सेना, हरीश दुआ, योगेश प्रजापति और विमल शर्मा को संयोजक बनाया गया है। वहीं मंडी में किसान संवाद कार्यक्रम के लिए मोहन सिंह जाट, बलवंत पाटीदार और नरेंद्र सिंह राणावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE