BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 6:00 pm
KHABAR : भाजपा मंडल रतनगढ़ की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक संगठन सशक्त बनाने का आह्वान, रणनीतिक बैठक में कार्ययोजना पर मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनगढ़ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

बैठक के मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी, पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की संरचना और मजबूती पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विक्रम सोनी, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, जिला मंत्री रेखा धाकड़ एवं शिवम पुरोहित, मंडल महामंत्री जमनालाल बजाज सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी ने किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE