BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 6:13 pm
BIG NEWS : गैस सिलेंडर महंगाई पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, नीमच के फोर जीरो चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन कर दर्ज कराया विरोध, कीमतें घटाने की मांग, सरकार पर साधा निशाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को फोर ज़ीरो भारत माता चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को आमजन पर आर्थिक बोझ बताया। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और ठेला संचालकों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन मंत्री चंद्रेश सेन ने किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आम जनता की आवाज है और जब तक गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं होते, पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द राहत देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE