BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 6:51 pm
BIG REPORT : गैस सिलेंडर महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, महंगाई के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, जनसंवाद कर जताया विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हालिया वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को शहर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर आमजन और छोटे व्यापारियों से संवाद किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर ‘श्रद्धांजलि’ दी और बढ़ती महंगाई को आम आदमी पर आर्थिक बोझ बताया। सुबह 8 से 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने दुकानदारों, चाय-नाश्ते के ठेला संचालकों और अन्य छोटे व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

व्यापारियों ने बताया कि सिलेंडर के दामों में करीब एक हजार रुपये की वृद्धि से उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है और खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे आमजन की जेब पर सीधा बोझ बताते हुए सरकार से राहत की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जो महंगाई से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलती, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जावद विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चोरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, ओम दीवान, कार्यक्रम संयोजक बृजेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने बताया कि जनसंवाद अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके तहत 9 मई को नीमच सिटी और 11 मई को बघाना क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE