BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 12:23 pm
KHABAR : नीमच में मनाई कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एनएस हाडींकर की 138वीं जयंती, गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ हुआ आयोजन, संगठन निर्माण और राष्ट्रसेवा में योगदान को किया स्मरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आज कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी डॉ. नारायण सुब्बाराव हाडींकर की 138वीं जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रसेवा एवं संगठन निर्माण में दिए गए उनके योगदान को स्मरण किया।

डॉ. एन.एस. हाडींकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानियों में शामिल थे। उन्होंने युवाओं में अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से कांग्रेस सेवादल की स्थापना की थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनका योगदान उल्लेखनीय रहा तथा उन्होंने अपने जीवनभर समाजसेवा एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया।

कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं हाडींकर के आदर्श-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कहा कि डॉ. हाडींकर के आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही संगठन एवं समाज को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में रहे ये पदाधिकारी उपस्थित-
इस अवसर पर अनिल चौरसिया, बृजेश मित्तल, बृजेश सक्सेना, अरविंद चोपड़ा, पृथ्वी सिंह वर्मा, जावेद दुर्रानी, बेबी मेहरा, आशा सांभर, शमीदा मिर्जा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इलियास कुरैशी द्वारा किया गया।

प्रभारी नियुक्ति पत्र वितरित-
कार्यक्रम के दौरान जावद एवं कुकड़ेश्वर क्षेत्र के सेवादल प्रभारी पंकज ऐरन एवं नंदलाल मालवीय को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE