रतलाम। भारत सरकार के गृह मंत्रालय अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में भारत की जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जा रहा है।
राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मिशा सिंह द्वारा जिले में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में कलेक्टर मिशा सिंह ने गुरुवार को नामली क्षेत्र में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा नागरिकों से जनगणना कार्य में सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, तहसीलदार आशीष उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।