BREAKING NEWS
'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 4:15 pm
BIG NEWS : मंदसौर में करोड़ों का आईपीएल सट्टा बेनकाब, पुलिस ने दबोचा ऑनलाइन बुकी, मोबाइल-नगदी और डायरी जब्त, उज्जैन से जुड़ी मिली मास्टर आईडी, खाकी की ताबड़तोड़ कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। थाना वायडी नगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल, नगदी एवं हिसाब-किताब की डायरी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 मई 2026 को यह कार्रवाई की।

पुलिस ने इमरान पिता याकुब शाह (38) निवासी इंदिरा कॉलोनी, मंदसौर को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसे सट्टा संचालन के लिए आईडी राहुल भावसार निवासी उज्जैन द्वारा उपलब्ध कराई गई थी तथा असलम निवासी खानपुरा को मास्टर आईडी देकर सट्टा लिखवाया जाता था।

जब्त सामग्री-
- एक वीवो V50 एंड्रॉयड मोबाइल, जिसमें लगभग 1 करोड़ 14 लाख 66 हजार 150 रुपये का हिसाब मिला
- 50 हजार रुपये नगद
- हिसाब-किताब की डायरी एवं लीड पेन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना वायडी नगर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE