चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने सहित विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
इकाई अध्यक्ष शिवाय गुर्जर ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस माह के अंतिम सप्ताह में यूजी सम सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं, जबकि विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार प्रत्येक सेमेस्टर में कम से कम 90 शैक्षणिक कार्य दिवस होना आवश्यक है, लेकिन इस नियम का पालन नहीं हो पाया है। इसी को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।
इस दौरान राजेश गायरी, सुमन जाट, सुनील तिवारी, कृष्णपाल सिंह चौहान, आदित्य मेनारिया, इशांत यादव, प्रिंस मेघवाल, तनीषा सुथार एवं पूजा सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।