BREAKING NEWS
'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 6:52 pm
BIG NEWS : मंदसौर में मादक पदार्थ माफियाओं पर शिकंजा, दूध टैंकर में इस तरह छिपाकर हो रही थी नशे की तस्करी, सुवासरा पुलिस ने खोला बड़ा राज, भारी मात्रा में डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत सुवासरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध टैंकर वाहन में छिपाकर ले जाए जा रहे 94 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा को जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह बघेल द्वारा कार्रवाई की गई।

मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने नई आबादी धानखेड़ा कच्चे रास्ते स्थित गणेश मगरे के पास घेराबंदी कर पीकअप दूध टैंकर क्रमांक एमपी 14 जीसी 2706 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखे गए 9 प्लास्टिक कट्टों से कुल 94 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 88 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने लगभग 12 लाख रुपए कीमत का वाहन भी जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी भारतसिंह सौंधिया निवासी ग्राम डुंगरखेड़ी थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने डोडाचूरा अपने साथी संदीपसिंह सौंधिया के साथ मिलकर भरवाना बताया। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह बघेल, चौकी प्रभारी भारत कटारा, सउनि गेन्दालाल पलासिया एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE