BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 7:17 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस का तगड़ा एक्शन, कॉम्बिंग गश्त में खुला नशे का खेल, जब नीमच पासिंग बोलेरो से निकला डोडाचूरा का जखीरा तो खाकी ने दबोचा तस्कर, आरोपी ने पूछताछ में कबूला ये, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस के अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अफजलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध डोडाचूरा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 65 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा एवं एक बोलेरो वाहन जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी हरीश मालवीय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

पुलिस को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 44 सीए 5999 में अवैध डोडाचूरा भरकर बाहरी तस्करों तक पहुंचाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहन को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम विशाल पिता मांगीलाल निवासी निपानिया थाना अफजलपुर बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे चार कट्टों से 65 किलो 700 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 24 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने करीब 7 लाख रुपए कीमत की बोलेरो भी जब्त की है।

मामले में थाना अफजलपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के सप्लायर एवं अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी हरीश मालवीय एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE