देवरी खवासा। ग्राम देवरी खवासा में पाटीदार पटेल धर्मशाला के शुभारंभ अवसर पर नव युवक मित्र मंडल द्वारा शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी की आराधना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर नवीन पाटीदार पटेल धर्मशाला का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा धर्मशाला निर्माण को समाज के लिए महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल बताया। आयोजन के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।