BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2026, 3:48 pm
BIG NEWS : तस्करों के ठिकाने पर सीबीएन का धावा, जब अधिकारियों ने इस गांव में मारी रेड तो हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी तस्कर ने गेहूं के भूसे में छिपा रखा था नशे का जखीरा, ड्रग माफियाओं में मचा हड़कंप, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपासन क्षेत्र के तुर्किया खुर्द गांव में दबिश देकर 290.440 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीबीएन चित्तौड़गढ़-II  डिवीजन को सूचना मिली थी कि तुर्किया खुर्द गांव में एक व्यक्ति बिना वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में डोडाचूरा संग्रहित कर तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर शनिवार सुबह संदिग्ध बाड़े पर छापा मारा गया।

तलाशी के दौरान गेहूं के भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए 15 बैगों में 290.440 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सीबीएन ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ और जांच जारी है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय, कोटा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और युवाओं को नशे से बचाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE