चित्तौड़गढ़। साइबर ठगी की राशि को अपने खाते में प्राप्त करना व राशि को विड्रो करने के उपयोग में लेने वाले गिरोह के दो सदस्यों को साइबर थाना पुलिस को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। संदिग्ध अकाउंट के विरुद्ध कुल 101 साइबर से सम्बन्धित शिकायते दर्ज है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिदेशक पुलिस साइबर काईम एवं तकनीकी सेवाएं राजस्थान जयपुर के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु संदिग्ध बैंक खातों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान म्युल हंटर चलाया जा रहा है। इसके तहत म्युल अंकाउन्ट की प्राप्त सूची मे से संदिग्ध एसबीआई बैंक अकाउन्ट नम्बर 44345345345 को साइबर पुलिस पोर्टल व समन्वय पुलिस पोर्टल पर चैक कर विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि उक्त अकाउन्ट के विरुद्ध कुल 101 साइबर से सम्बन्धित शिकायते दर्ज है। जिसपर साइबर थाना पुलिस द्वारा एसबीआई बैंक नोडल अधिकारी से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया तो उक्त अकाउन्ट फर्म सोलफेव ट्रॉसपोर्ट प्राईवेट लिमिटेड के नाम पर दर्ज होकर इसके खाताधारक गोपाल जाट पुत्र श्याम लाल जाट निवासी नयाखेडा दोलतपुरा पुलिस थाना चन्देरिया व नारायण वैष्णव पुत्र उदयदास वैष्णव निवासी नयाखेडा दौलतपुरा पुलिस थाना चन्देरिया होना पाया गया। सस्पेक्ट एसबीआई बैंक पुठोली शाखा अकाउन्ट नम्बर 44345345345 पर दर्ज साइबर फोड की शिकायत का विश्लेषण किया गया तो कुल दर्ज 101 रिपोर्ट में से उक्त अकाउन्ट के विरूद्ध प्रथम लेयर की 16 शिकायत नम्बर 22908250082522 TAMIL NADU, 33209250078921 WEST BENGAL, 31608250105066 KARNATAKA, 31908250145879 MAHARASHTRA, 31508250019751 KERALA, 33708250037677 TELANGANA, 22908250062460 TAMIL NADU, 31608250099964 KARNATAKA, 33108250092797 UTTAR PRADESH, 33209250073064 WEST BENGAL, 33408250008360 JHARKHAND, 31808250104997 KARNATAKA, 33209250073442 WEST BENGAL 33509250016917 UTTARAKHAND, 32708250063459 RAJASTHAN, 23209250045802 WEST BENGAL दर्ज है।
दिनांक 05.08.2025 से दिनांक 12.08.2025 के मध्य ये सभी फोड का अमाउन्ट सस्पेक्ट अकाउन्ट में जमा हुआ है व इसके बाद दुसरे अकाउन्ट मे ट्रॉसफर हुआ है। इसके अलावा अन्य शिकायते अलग अलग लेयर की दर्ज है। उक्त अकाउन्ट होल्डर द्वारा भारत देश के लगभग सभी राज्यों में साइबर फोड किया है व साइबर फोड की राशि को अपने अकाउन्ट मे प्राप्त कर उसका उपयोग किया है। जिस पर जॉचकर्ता द्वारा उक्त अकाउन्ट के खाताधारको से आवश्यक जांच की तो फर्म सोलफेव ट्रॉसपोर्ट प्राईवेट लिमिटेड के खाताधारक गोपाल जाट पुत्र श्याम लाल जाट निवासी नयाखेडा दोलतपुरा पुलिस थाना चन्देरिया व नारायण वैष्णव पुत्र उदयदास वैष्णव निवासी नयाखेडा दौलतपुरा पुलिस थाना चन्देरिया द्वारा साइबर फोड पुर्व से सोची समझी योजना के तहत अपराधिक षड्यन्त्र रचकर फोड की राशि को अपने खातों में प्राप्त कर राशि को विट्रोल करने का अपराध किया है। उक्त पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी मधु कवर पुलिस निरीक्षक द्वारा शुरू किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने साइबर से सम्बधित अपराधों की रोकथाम करने के निर्देश देते हुए इस प्रकरण को गंम्भीरता से लेकर निर्देश दिये। थानाधिकारी मधु कवेंर पुलिस निरीक्षक ने थाना हाजा से हैड कानि. ललिता, कानि धर्मपाल सिंह, महेन्द्र, कुलदीप व रामनिवास व अजित की विशेष टीम का गठन कर वर्तमान मे चल रहे म्युल अकाउन्ट धारको के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। गठीत टीम द्वारा म्युल अकाउन्ट धारक गोपाल जाट पुत्र श्याम लाल जाट उम्र 26 साल निवासी नयाखेडा दोलतपुरा पुलिस थाना चन्देरिया चितौडगढ़ व नारायण वैष्णव पुत्र उदयदास वैष्णव उम्र 29 निवासी दौलतपुरा नयाखेडा पुलिस थाना चन्देरिया चितौडगढ़ से जाँच की गई तो पाया गया कि उक्त अकाउन्ट होल्डर द्वारा भारत देश के लगभग सभी राज्यों में साइबर फोड किया है। आरोपी गोपाल जाट व नारायण वैष्णव के बैंक खाते में फोड की राशि इनका सहयोगी अकुंश जैन निवासी दूर्ग छतीसगढ़ द्वारा जमा कराई गई है व अन्य बैंक खातो में ट्रॉसफर की गई है। जिसकी तलाश जारी है। प्रकरण में गहनता से अनुसन्धान जारी है।
तरीका वारदात-
अपने साथीयो के साथ मिलकर साइबर फोड करना व फोड की राशि को अपने बैंक खातो में प्राप्त कर अपना कमीशन प्राप्त कर बाकी की राशि अपने अन्य साथियों को देना।
टीम सदस्यो के नाम:-
मधु कंवर पुलिस निरीक्षक, हैड कानि. ललिता, धर्मपाल, महेन्द्र, रामनिवास, कुलदीप, अजित, संजय, निर्मल, नीतु व हेमेन्द्र साइबर थाना चितौडगढ।