BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के जंगलों में धधक रही थीं कच्ची.. <<     KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<     BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2026, 10:32 am
NEWS : निंबाहेड़ा की पावन धरा पर मई माह की इस तारीख से गूंजेगा श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य रस, सोनी (माहेश्वरी) परिवार करेगा भव्य सप्त दिवसीय आयोजन, कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रतिदिन बहेगी ज्ञान की गंगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति की अलौकिक ज्योति से आलोकित निंबाहेड़ा नगरी में आगामी 13 मई से 19 मई 2026 तक भव्य एवं दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।
यह सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन सोनी (माहेश्वरी) परिवार, निंबाहेड़ा द्वारा श्रद्धा, आस्था एवं धर्मभावना के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
धार्मिक आयोजन को लेकर सम्पूर्ण क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित हो चुका है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल को आकर्षक धार्मिक सजावट, भव्य विद्युत सज्जा एवं आध्यात्मिक वातावरण से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति प्राप्त हो सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कथा का आयोजन कृषि उपज मंडी समिति परिसर, न्यू गेट छोटीसादड़ी रोड, निंबाहेड़ा में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सांय 4:30 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, भक्तिमय प्रसंगों एवं सनातन धर्म के गूढ़ संदेशों का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
इस पावन अवसर पर व्यासपीठ को सुशोभित करेंगे रामस्नेही संप्रदाय के ब्रह्मलीन सद्गुरु श्री भगतरामजी महाराज के परम शिष्य, ओजस्वी एवं प्रखर वक्ता संत श्री दिग्विजयरामजी महाराज (दर्शनाचार्य एवं एम.ए. अंग्रेजी, रामद्वारा चित्तौड़गढ़)। संतश्री अपनी मधुर, ओजपूर्ण एवं भावविभोर कर देने वाली अमृतवाणी से श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार, सेवा, मानवता एवं ईश्वर भक्ति का संदेश देंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा महोत्सव का शुभारंभ 13 मई बुधवार को मंगल कलश यात्रा एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, नरसिंह अवतार, वामन अवतार एवं भक्त प्रहलाद चरित्र सहित अनेक प्रेरणादायी प्रसंगों का जीवंत एवं संगीतमय वर्णन किया जाएगा। कथा में भजन, कीर्तन एवं भक्तिमय प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर देंगी।
धार्मिक आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन संत महात्माओं का सान्निध्य, भक्ति संगीत एवं आध्यात्मिक प्रवचनों की त्रिवेणी बहती नजर आएगी। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
नगरवासियों का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित होता है। आगामी सप्ताहभर तक निंबाहेड़ा की पावन धरा श्रीकृष्ण भक्ति, कथा रस एवं हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहने वाली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE