नीमच। जिला वक्फ कमेटी द्वारा विभिन्न मस्जिद कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिला वक्फ कमेटी ने नीमच शहर की मुजाविर मोहल्ला स्थित वक्फ मस्जिद अहमद शाह कमेटी के अध्यक्ष पद पर मोबीन खान पिता अहमद शाह को नियुक्त किया है। वहीं स्टेशन रोड स्थित कलदरी मस्जिद के अध्यक्ष पद पर चुन्नू भाई पिता नूर मोहम्मद को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा वक्फ मस्जिद चचोर के अध्यक्ष पद पर सद्दाम हुसैन पिता अल्ताफ हुसैन, हुसैनी मस्जिद मुसाफिर खाना जावद के अध्यक्ष पद पर फिरोज हुसैन पिता ख्वाजा हुसैन तथा पड़दा स्थित मस्जिद ख्वाजा पीर मोमनान के अध्यक्ष पद पर यूनूस पिता जमालुद्दीन को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष फिरोज पठान, सचिव सादिक हुसैन, शाहबाज शेख, नय्यर पठान, हाजी हनीफ सहित नव नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। जानकारी समाजसेवी मोहम्मद शकील कुरैशी द्वारा दी गई।