नीमच। शहर में भारतीय जनता पार्टी का नया हाईटेक जिला कार्यालय पुरानी नगर पालिका स्थित बंगला नंबर- 60 में तैयार किया जा रहा है। कार्यालय निर्माण का कार्य तेजी से जारी है।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने रविवार को अल्प प्रवास के दौरान निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध मारू, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।