BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 5:36 pm
BIG NEWS : एमडी ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, पूछताछ में एक-एक कर गिरा ड्रग्स सिंडिकेट, 12 केस वाला शाकिर उर्फ चेला चढ़ा हत्थे, गिरफ्तारी से पूरे गिरोह में मचा हड़कंप, कई आरोपी पहले ही जेल में, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी तस्करी प्रकरण में लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी शाकिर उर्फ चेला के विरुद्ध पूर्व में 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

500 ग्राम एमडी और अफीम के साथ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से शुरू हुई थी जांच-
दिनांक 07 मई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान (25 वर्ष), निवासी ग्राम दावतखेड़ी, मंदसौर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 500 ग्राम एमडी और 500 ग्राम अफीम जप्त की गई थी। इस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 22, 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में खुला नेटवर्क, कई आरोपी गिरफ्तार-
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी इमरान से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने महावीर चौहान (शनि विहार कॉलोनी), सादिक उर्फ शाकिर गढ़वी (नरसिंहपुरा), और सलमान (श्रृंगार गली) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

अब शाकिर उर्फ चेला भी गिरफ्तार-
जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने शाकिर उर्फ चेला पिता शब्बीर उर्फ बाबू खां मेवाती (61 वर्ष), निवासी मदारपुरा चांदनी चौक मंदसौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की गंभीरता और बढ़ जाती है।

जांच जारी, और खुलासों की संभावना-
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी अनुसंधान जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE