BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 7:18 pm
BIG NEWS : कांग्रेस का सराफा बाजार में जनसंवाद अभियान, सोना खरीद अपील पर जताया विरोध, कारीगरों व छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर असर का दावा, व्यापारियों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को नीमच के सराफा बाजार में जनसंवाद अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी बाजार में पहुंचे और व्यापारियों, कारीगरों तथा आम नागरिकों से संवाद कर उनकी राय जानी।

सोना खरीदने की अपील पर कांग्रेस का विरोध- 
कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की अपील को सराफा व्यापार एवं उससे जुड़े छोटे कारीगरों के हितों के खिलाफ बताया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि सराफा उद्योग से जुड़े व्यापारी, कारीगर, पैकिंग, शिल्प और परिवहन क्षेत्र के लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।

आर्थिक नीतियों पर सवाल- 
उन्होंने नोटबंदी, लॉकडाउन और अन्य निर्णयों को देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वाला बताया तथा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सराफा व्यापारियों ने कहा कि ऐसे बयानों से बाजार में नकारात्मक असर पड़ सकता है, हालांकि फिलहाल व्यापार पर बड़ा प्रभाव नहीं दिख रहा है। अभियान के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और बाजार में व्यापक संवाद किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE