BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 7:52 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस की हाईवे पर नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई, 10 हजार के इनामी अपराधी सहित दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और स्विफ्ट कार जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस एवं एक स्विफ्ट कार जप्त की है।

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई-
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी ब्रजेश सिंह के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में एएसआई मुरलीदास सहित टीम गठित की गई थी।

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी-
टीम द्वारा हाईवे रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान रिठोला चौराहा की ओर से आ रही एक सफेद स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा कार नहीं रोकी गई। बाद में पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली।

देशी पिस्टल और कारतूस बरामद-
तलाशी के दौरान दिनेश गाडरी के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय मैगजीन तथा प्रकाश जाट के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार एवं वाहन को जप्त किया।

इनामी अपराधी की पहचान-
पूछताछ में आरोपी दिनेश गाडरी ने बताया कि उसके विरुद्ध थाना नाथद्वारा, जिला राजसमंद में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है तथा वह थाना चौमु, जिला जयपुर के चोरी के प्रकरण में भी फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी-
- प्रकाश पिता डालचंद जाट, उम्र 28 वर्ष, निवासी सांड, थाना भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़
- दिनेश पिता जमनालाल गाडरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी रेवलिया कला, थाना भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़

पुलिस टीम- 
थानाधिकारी प्रेम सिंह, एएसआई मुरलीदास, हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल हेमव्रत सिंह, भजनलाल, दीपक कुमार, डुंगर सिंह एवं विजय विक्रम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE