BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2026, 6:26 pm
BIG REPORT : शाजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग फ्री अभियान के तहत दो आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आगामी तीन वर्षों में प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिला शाजापुर को नशा मुक्त बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के नेतृत्व में एक विशेष “ड्रग फ्री टीम” का गठन किया गया है। उक्त अभियान का संचालन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

सुनेरा क्षेत्र में कार्रवाई, 440 ग्राम गांजा जब्त-
दिनांक 13.05.2026 को ड्रग फ्री टीम प्रभारी एवं थाना प्रभारी सुनेरा उपनिरीक्षक अंकित मुकाती द्वारा थाना सुनेरा क्षेत्र के एबी रोड ब्रिज के पास ग्राम सुनेरा में कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन पिता अम्बाराम, जाति धोबी, उम्र 50 वर्ष, निवासी धोबी चौराहा शाजापुर को 440 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सुनेरा पर अपराध क्रमांक 128/26 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई, 550 ग्राम गांजा बरामद-
इसी प्रकार 13.05.2026 को ही उनि नवीन बिलावलिया द्वारा कृषि उपज मंडी शाजापुर नहर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश पिता हरलाल कुशवाह, उम्र 55 वर्ष, निवासी काछीवाड़ा शाजापुर को 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली शाजापुर पर अपराध क्रमांक 263/26 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश-
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ड्रग फ्री टीम की सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित मुकाती (थाना प्रभारी सुनेरा), उनि डी. लकड़ा, उनि नवीन बिलावलिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर, आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, रवि केलकर, जितेंद्र जाटव, अभिषेक गुप्ता, तेजपाल राणा, सुनील राजपूत, अखिलेश भंडारी एवं ड्रग फ्री टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE