BREAKING NEWS
KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 11:59 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, महिषासुर माताजी मंदिर के दर्शन कर अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से घर लौट रही थी प्रेम बाई, तभी बीच रास्ते में काल बनकर आई अज्ञात कार, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी सिटी थाना पुलिस, घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे में मां और उसकी दो वर्षीय बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अज्ञात कार की टक्कर से खाई में गिरी बाइक-
जानकारी के अनुसार पिपलोन निवासी प्रेम बाई (35) पति रामनिवास मालवीय अपनी दो बेटियों के साथ रेवली देवली स्थित महिषासुर माताजी मंदिर मेले में दर्शन कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रेवली देवली और पिपलोन के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

मां को उदयपुर रेफर, मासूम की हालत नाजुक-
हादसे में प्रेम बाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रात में ही उदयपुर रेफर किया गया। वहीं 2 वर्षीय मासूम सिया की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

दूसरी बेटी खतरे से बाहर-
परिवार की दूसरी बेटी रीना के हाथ में चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच-
घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE