चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार रेंज स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ एवं डीएसपी रावतभाटा शंकरलाल मीणा के सुपरविजन में थाना प्रभारी गोवर्धन सिंह मय जाप्ता द्वारा बालागंज तिराहा पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे आरोपी किशनलाल पिता गोदा, जाति भील, उम्र 55 वर्ष, निवासी आगरा थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ को रोका गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर बंधे कट्टे में 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है तथा अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी गोवर्धन सिंह, एएसआई ब्रजलाल, आरक्षक नरेन्द्र, प्रवीण एवं हनुमान शामिल रहे।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।