नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत 16 एवं 17 मई को देव रेजिडेंसी, नीमच में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल प्रशिक्षण वर्गों के बाद आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ 16 मई शनिवार को होगा, जबकि समापन 17 मई रविवार सायंकाल किया जाएगा।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को वैचारिक रूप से मजबूत करना, संगठनात्मक अनुशासन, पार्टी के इतिहास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें पार्टी के वरिष्ठ सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं के रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी प्रशिक्षण स्थल पर ही रहेगी।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।