गरोठ/शामगढ। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर सिंह पंवार एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी की उपस्थिति रही। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लचर व्यवस्था और सरकार की अदूरदर्शिता के कारण लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, जिससे उनकी वर्षों की मेहनत और अभिभावकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संग्राम सिंह कुरावन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहन्द्र पोरवाल, अजा विभाग अध्यक्ष कन्हैया लाल सिसोदिया, प्रमोद फरक्या, बबलू मेव, प्रेम पटेल, जगदीश मेहता, हरिशंकर धाकड़, गोरा पठान, राधेश्याम सोलंकी, हरिओम बैरागी, शंकर सिंह पड़िहार, भेरूलाल, गोपाल मेहर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।