जावद। नयागांव कांग्रेस परिवार द्वारा गौशाला स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर पर जावद विधानसभा कांग्रेस प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस जावद अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया (जीतू बन्ना) का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने सभी विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मथुरा लाल धाकड़, बंसी लाल, जगदीश धाकड़, रमेश राठौर, गोपाल शर्मा (पूर्व पार्षद), विजय राठौर (जिला महामंत्री), प्रशांत पुरोहित (पार्षद), दिनेश बैरागी, स्नेहलता शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), अजय जायसवाल (पार्षद), विजय दास बैरागी (पार्षद), गुलाब सिंह राठौड़ (पार्षद), मोहन मेघवाल (वकील), घनश्याम पुरोहित (मंडलम अध्यक्ष), अमीन भाई मेवाती (नगर अध्यक्ष), मनोहर शर्मा, लियाकत भाई कुरेशी, मुकेश सिसोदिया, इरफान भाई, लाल मोहम्मद, लोकेश धाकड़ (केशरपुरा), घनश्याम धाकड़ (खोर), जसवंत भाटी, अशोक राठौर, युवराज झरिया, सुनील कुमार, किशोर शर्मा, विजय खटीक, मथुरा लाल पंडित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।