नीमच। पूर्व विधायक डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू ने बयान जारी कर कहा कि शहर के बीच से गुजर रही निर्माणाधीन फोरलेन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा का पालन नहीं हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विगत एक वर्ष में कई मौतें एवं सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित हैं। उन्होंने ठेकेदार पर मनमानी और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
डॉ. जाजू ने मांग की कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।