BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 3:30 pm
BIG NEWS : समाज की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती ने अध्यक्ष को जड़े थप्पड, तू होता कौन है कहकर कॉलर पकड़ा, मंदिर परिसर में मचा हड़कंप, चरित्र पर टिप्पणी से भड़की युवती, समाज अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर नीमच सिटी थाना क्षेत्र में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब नायक समाज की बैठक के दौरान एक युवती ने समाज अध्यक्ष सरदार सिंह नायक की कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बैठक में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो अब शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि जेतपुरा पालसोड़ा निवासी सरदार सिंह नायक रघुवंशी नायक समाज के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार को समाज की मासिक बैठक नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान समाज की एक युवती वहां पहुंची और अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि युवती का आरोप था कि समाज अध्यक्ष ने उसके चरित्र को लेकर समाज के लोगों के बीच अमर्यादित टिप्पणी की थी तथा उसके शादी समारोहों और अन्य आयोजनों में आने-जाने को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं। युवती ने दावा किया कि उसके पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने बैठक में मौजूद लोगों के सामने रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए अध्यक्ष से सवाल-जवाब शुरू किए। इसी दौरान वह आक्रोशित हो गई और अध्यक्ष सरदार सिंह नायक की कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिए। युवती बार-बार कहती रही, “तू होता कौन है मेरे बारे में बोलने वाला३”।

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैठक में मौजूद समाजजन तुरंत बीच-बचाव के लिए आगे आए और दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अध्यक्ष के साथ तीखी बहस करते और थप्पड़ मारते दिखाई दे रही है।

सिटी थाना प्रभारी के अनुसर घटना के बाद समाज अध्यक्ष सरदार सिंह नायक अन्य पदाधिकारियों के साथ नीमच सिटी थाने पहुंचे और युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अध्यक्ष ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि युवती ने बैठक में आकर बिना वजह विवाद किया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट की। साथ ही उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर समाज में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद समाज के कई लोग दो पक्षों में बंटे नजर आए। कुछ लोग युवती के आरोपों को गंभीर बता रहे हैं, जबकि कुछ ने बैठक में हुए व्यवहार को अनुचित बताया।

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि समाज अध्यक्ष की ओर से शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE