BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 10:08 am
BIG NEWS : नीमच में भाजपा का वैचारिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन के मंत्र, नेताओं ने दी संगठन विस्तार की सीख, महाअभियान में जिलेभर के कार्यकर्ता जुटे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होटल देव रेजिडेंसी में किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस शनिवार को सात सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं वैचारिक विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा ध्वज वंदन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वर्ग गीत कार्यालय मंत्री विनोद नागदा एवं वंदे मातरम् का गायन श्रीमती हेमलता धाकड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया।

उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला प्रशिक्षण प्रभारी हरिराम शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, वर्ग प्रभारी नरेंद्र मालवीय एवं सह प्रभारी राकेश “पप्पू” जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश “पप्पू” जैन ने किया।

प्रस्तावना सत्र में जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता ने संगठन की मजबूती, देश के समक्ष चुनौतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने की।

द्वितीय सत्र में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यकर्ता विकास विषय पर संबोधित किया। तृतीय सत्र में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर अपने विचार रखे। चतुर्थ सत्र में विजय अटवाल ने कार्य विस्तार योजना पर प्रशिक्षण दिया।

पंचम सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष मदनलाल राठौर ने वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंचनिष्ठाओं पर विस्तार से जानकारी दी। छठे सत्र में विधायक आशीष शर्मा ने बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी सोशल मीडिया के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।

अंतिम सत्र में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने व्यवहारिक सत्र के माध्यम से संगठनात्मक कार्यशैली एवं कार्यकर्ताओं की व्यवहारिक भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।

रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन 17 मई को पांच सत्रों के साथ होगा।

उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE