BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 10:22 am
BIG NEWS : नीमच में युवाओं के भविष्य पर राजनीति गरमाई, नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का उबाल, शहर में निकाला मशाल जुलूस, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार शाम नीमच में कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाले गए विशाल मशाल जुलूस में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

भारत माता चौराहा से शुरू हुआ मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय टॉकीज चौराहा पहुंचा तथा पुनः भारत माता चौराहा पर आकर समाप्त हुआ। हाथों में मशाल लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पेपर माफियाओं को संरक्षण देना बंद करो”, “युवाओं के सपनों की हत्या बंद करो” और “नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच करो” जैसे नारे लगाए। रैली के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि देश का युवा खुद को ठगा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहा है। लाखों विद्यार्थियों ने मेहनत कर अपने भविष्य के सपने संजोए थे, लेकिन पेपर लीक और भ्रष्ट तंत्र ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा घोटाला नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास और भविष्य पर सीधा हमला है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण परीक्षाएं अब पेपर माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र के प्रभाव में संचालित हो रही हैं।

कांग्रेस ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि युवाओं को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE