कुकड़ेश्वर। कुकड़ेश्वर नगर के देहदानी कारसेवक स्वर्गीय अवंती लाल चौधरी के पौत्र सहज चौधरी को शासन की ओर से इंदौर हाईकोर्ट में पैनल एडवोकेट नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से नगर एवं समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
सहज चौधरी मूलतः कुकड़ेश्वर के निवासी हैं और लंबे समय से इंदौर उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर (गुजरात) से एलएलएम की उपाधि प्राप्त की है।
वकालत के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ सहज चौधरी सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भी निरंतर सहभागिता निभाते रहे हैं। वे नर्मदा साहित्य मंथन, लीड चौक साहित्य जागरण मंच एवं गौशाला इंदौर सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर कुकड़ेश्वर नगर, चौधरी परिवार एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।