BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 12:06 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम दाता और सुबह का वक्त, जब रामचंद्र के कुएं के पास दिखाई दिया 12 फीट लंबा ये जीव तो मच गया हड़कंप, सूचना मिलते ही दौड़ा वन विभाग का अमला, 2 घंटे के रेक्स्यू के बाद पाया काबू, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम दाता के एक कुएं के पास विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सफल रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया, जिसमें लगभग 12 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को सुबह 9.15 बजे उप वनमंडल अधिकारी, मनासा दशरथ अखंड एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी, रामपुरा को दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दाता में रामचंद्र पिता देवीलाल धनगर के कुएं के पास एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया है।

सूचना प्राप्त होते ही उप वनमंडल अधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।

पकड़ा गया मगरमच्छ लगभग 12 फीट लंबा तथा करीब 2.5 क्विंटल वजन का था और पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। रेस्क्यू के पश्चात उसे सुरक्षित रूप से गांधी सागर जलाशय क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

इस रेस्क्यू अभियान में डिप्टी रेंजर कैलाश राठौड़, वन रक्षक घनश्याम गोयल, वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़ एवं सुरक्षा श्रमिक नारायण प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE