पोलायकला। ग्राम मोरटा केवडी में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विशेष सहयोग देने वाले पांच प्रमुख व्यक्तियों का ग्राम पंचायत सरपंच रंगलाल दांगी द्वारा साफा बांध माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। बताया गया कि इन सभी सहयोगियों ने पिछले चार वर्षों से निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ मंदिर के गर्भगृह निर्माण से लेकर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा तक के पूरे आयोजन में धन संग्रह करने में आर्थिक रूप से अहम भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में इनके योगदान को देखते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीवन के पल अच्छे कार्यों से ही शोभायमान होते हैं। भगवान ने मनुष्य को संसार में अच्छे कार्य करने के लिए भेजा है। बुराइयों को नजरअंदाज कर प्रभु कार्य में लगना ही सच्ची सेवा है। वक्ताओं ने भगवान शिव के समुद्र मंथन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि देवताओं को अमृत पिलाकर स्वयं विषपान करने वाले भगवान शिव त्याग और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में दौलतसिंह दांगी, दिलीप दांगी, पदम दांगी, तरदाल, जगदीश बड़ा साहब, विष्णु दांगी, दिनेश दांगी
लालाजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।