खरगोन। शहर के विवेकानंद कॉलोनी उद्यान में हिंदू संस्कृति एवं संस्कार संस्था द्वारा आयोजित आत्मरक्षा शिविर में 300 से अधिक हिंदू बेटियों ने भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीख तरही है। इस शिविर में रविवार को एसपी रविन्द्र वर्मा भी शामिल हुए। शिविर में बेटियों के तलवार बाजी, लाठी चलाने के साथ ही आपात स्थिति में आग बुझाने के प्रयास के प्रदर्शन की सराहना की।
एसपी ने कहा कि देश सेवा का जज्बा अब केवल बेटों तक सीमित नहीं रहा, बेटियां भी हर मोर्चे पर तैयार हैं। उन्होंने आत्मरक्षा के महत्व और रक्तदान के संकल्प की सराहना की। आज की बेटियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी हैं और उनका यह संकल्प समाज को नई दिशा देगा। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 4 वर्षों से निशुल्क आत्मरक्षा शिविर आयोजित कर रही है, जिसमें बेटियों को युुद्ध कला, जूडो.कराटे, लाठी, तलवार चलाना सिखाया जाता है। इस वर्ष पिस्टल शूटिंग और आर्चरी का प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है।