BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 4:55 pm
BIG REPORT : पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, कीमतें कम करने की उठाई मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने रविवार को शहर में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर एवं जिला प्रभारी यासमीन शेरानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने गांधी भवन से रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय टॉकीज चौराहा पहुंची और वहां से दशहरा मैदान स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर प्रदर्शन में बदल गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा तथा दाम कम करने की मांग की।

महिला कांग्रेस जिला प्रभारी यासमीन शेरानी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। सरकार एक ओर राहत देने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार डाल रही है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। रसोई गैस, घरेलू सामान और ईंधन की बढ़ती कीमतों से घर का बजट बिगड़ गया है। सरकार महिलाओं के हितों की बात तो करती है, लेकिन महंगाई कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

यासमीन शेरानी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम कम नहीं किए गए तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, हिदायतुल्ला खान, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE