नीमच। स्वच्छता अभियान और पर्यावरण सुरक्षा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने वाले नीमच के ख्यात शल्य चिकित्सक डॉ. एच.एन. गुप्ता का कृति संस्था द्वारा उनके निवास पर जाकर सम्मान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, सचिव रघुनंदन पाराशर तथा सह सचिव श्याम टांकवाल ने डॉ. गुप्ता का पुष्पमाला और शाल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि डॉ. एच.एन. गुप्ता चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर नीमच में स्वच्छता अभियान की शुरुआत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
किशोर जेवरिया ने कहा कि डॉ. गुप्ता कृति संस्था के कार्यक्रमों में सदैव सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर सदस्यों का उत्साहवर्धन करते रहे हैं।
अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में डॉ. एच.एन. गुप्ता ने नीमच में बिताए स्वर्णिम समय को याद करते हुए संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रकाश भट्ट, डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा, गणेश खंडेलवाल, सत्येंद्र सिंह राठौर, बाबूलाल गौड़, नीरज पोरवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।