BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 4:15 pm
NEWS : प्रदेश नेतृत्व का फैसला, राजीव ब्रिगेड कांग्रेस को प्रतापगढ़ में मिला नया चेहरा, वजीर मंसूरी बने जिला अध्यक्ष, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस संगठन में प्रतापगढ़ जिले को नया नेतृत्व मिला है। प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती ने वजीर मोहम्मद मंसूरी को प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंशा के अनुरूप संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। राष्ट्रीय चेयरमैन अकील खान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चांदमल शाह भारती ने भी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

वजीर मोहम्मद मंसूरी लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने जिले में जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई तथा संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी नियुक्ति के बाद जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश नेतृत्व ने मंसूरी को 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE