BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 10:28 am
KHABAR : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने कहा- भाजपा ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितैषी, विद्यार्थियों को दी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार गुरुवार को नीमच दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर सर्किल पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा अनुसूचित जाति छात्रावास पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं छात्रावास का निरीक्षण भी किया।

इसके बाद भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भगवान परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ अनुसूचित जाति वर्ग को मिल रहा है तथा भाजपा सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईंवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को सच्चा सम्मान देने का कार्य किया है तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर विकास को गति दी है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बघाना क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सम्मान भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, संभाग प्रभारी शैलेश गिरजे, जिला महामंत्री नरेंद्र पटेल, धनसिंह कैथवास, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन मालावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE