BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 12:21 pm
KHABAR : राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि, नीमच के गांधी भवन कार्यालय में आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने किया योगदानों का स्मरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को गांधी भवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के जीवन, व्यक्तित्व एवं प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की दिशा में नई पहचान दिलाई। युवाओं को सशक्त बनाने और भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का उनका सपना आज भी प्रेरणास्रोत है।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी प्रगतिशील सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में शिक्षा, ग्रामीण विकास, विज्ञान, जल नीति और प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण पहलें हुईं, जिनका लाभ आज भी देश को मिल रहा है।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE