रतनगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि डाक-बंगला रतनगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित किए तथा अगरबत्ती लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देश विकास, संचार क्रांति और युवाओं के सशक्तिकरण में दिए गए योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद भंवरलाल सोलंकी ने की। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडलम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशार हुसैन अब्बासी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ताओं में रतनगढ़ क्षेत्र के युवा नेता रामस्वरूप सोलंकी, विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कमल छपरिबंद, जिला अल्पसंख्यक नेता मलकित सिंह सरदार तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंभू भाई चारण शामिल रहे।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षदगण, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें नबी सर, रतनलाल वर्मा, शब्बीर भाई बोहरा सरकार, शांतिलाल सोनी, राजू भाई पठान, अंकित शर्मा, आजाद शाह, डॉ. कमल व्यास, प्रताप वर्मा, जगदीश वर्मा, मेघराज सोनी, ताहिर भाई कांच वाला, लाला भाई मिस्त्री, जाहिद अनसारी, रियाज मोहम्मद, भाष्कर सोलंकी, गुड्डू भाई अब्बासी, नाशिर खान, परवेज अब्बासी, शफीक पठान, युनूस शेख, शाहरुख खान, मदन लाल मेघवाल, प्रदीप तिवारी और शुभम सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।