BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 11:42 am
KHABAR : मनासा में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक सम्पन्न, बूथ, मंडलम और पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया सक्रिय रहने का आह्वान, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा द्वारा गुरुवार को संगठन सृजन की समीक्षा एवं सांगठनिक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ, मंडलम एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्याम सुरेंद्र सोनी द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराते हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत गांव, पंचायत एवं मंडलम स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

विधानसभा प्रभारी हिमांशु जोशी ने मंडलम एवं पंचायत संगठन की सक्रियता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत एवं मंडलम स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित मंडलम एवं पंचायत अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर की स्थिति एवं स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी भी प्राप्त की।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सुरेंद्र सोनी, शहर अध्यक्ष दामू रविंद्र विजयवर्गीय, पूर्व महामंत्री मंगेश संघई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमखानसिंह शक्तावत, जिला पंचायत सदस्य आर. सागर कछावा, मनीष पोरवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोरमा मूंदड़ा, रामप्रसाद कसेरा, ब्लॉक प्रभारी राजू गरासिया, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश धनगर, चंद्रशेखर पालीवाल, कैलाश राठौर, शशि कसेरा, मोना शर्मा, अंकित जैन, ओम रावत, मंगल पाटीदार, मोंटू छावड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री महेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया, जबकि अंत में शहर अध्यक्ष दामू विजयवर्गीय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का सहभोज हुआ तथा परस्पर संवाद किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE