BREAKING NEWS
BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 5:57 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में नए एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्त कार्रवाई के संकेत, बोले- कानून व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता, अपराधियों पर होगी कठोर कार्रवाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए प्रभावी और जनहितकारी पुलिसिंग का भरोसा दिलाया।

कानून व्यवस्था पर सख्त रुख-
एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और चित्तौड़गढ़ पुलिस भी पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संवेदनशील और भरोसेमंद पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

अपराध नियंत्रण और तस्करी पर विशेष फोकस-
एसपी यादव ने कहा कि पुलिस मुख्यालय एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधों पर नियंत्रण उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि चित्तौड़गढ़ जिला मध्यप्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील है, ऐसे में अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा तस्करी में संलिप्त गिरोहों एवं सप्लायरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस सेवा का अनुभव-
गौरतलब है कि धर्मेंद्र सिंह यादव वर्ष 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (प्च्ै) अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सिरोही, धौलपुर, जोधपुर ग्रामीण एवं भीलवाड़ा में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

उपस्थित अधिकारी-
पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ ग्रामीण दिनेश सुखवाल, यातायात प्रभारी आशुतोष, रीडर देवेंद्र कुमार, निजी सचिव नरेश सोनी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE