मंदसौर। अज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 के अंतर्गत प्रदान की गई।
इस योजना के तहत घायल दिलीप पिता भेरूलाल, निवासी भुन्याखेड़ी को यह आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। प्रशासन द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रावधान लागू किया गया है।