BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 7:59 pm
KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब पर शिकंजा कसा, 17 प्रकरण दर्ज, 18 लीटर मदिरा व 50 किलो महुआ लहान जप्त, 16 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सख्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के तहत 20 एवं 21 मई को कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी सहायक आयुक्त जिला उज्जैन निधि जैन के निर्देशन तथा सहायक नियंत्रण कक्ष प्रभारी प्रतीक गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

बड़ी मात्रा में शराब व महुआ लहान जप्त-
कार्रवाई के दौरान 18 लीटर अवैध मदिरा तथा 50 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। साथ ही 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ढाबों व क्षेत्रों में की गई सघन जांच-
टीम द्वारा चौधरी का ढाबा, शिवा वैली ढाबा, सुराना डिलिकेसीज होटल, भद्रकाली ढाबा, युवराज ढाबा, समर्पण ढाबा, संजू का ढाबा, सोनू का ढाबा सहित ग्राम बिसनखेड़ी, चिड़ी और रोहलकलां में सघन जांच की गई। ढाबों पर अवैध मदिरापान करने वालों एवं ढाबा संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36 के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही संदेह के आधार पर वाहनों की भी लगातार जांच की जा रही है।

विभाग ने दी सख्त चेतावनी-
सहायक नियंत्रण कक्ष प्रभारी प्रतीक गुप्ता ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग का मुखबिर तंत्र सक्रिय है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जनता से अपील-
आबकारी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0734-2551159 पर संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE